1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बहराइच : दबंगों के हौसले बुलंद, पुलिस पर किया हमला

बहराइच : दबंगों के हौसले बुलंद, पुलिस पर किया हमला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बहराइच : दबंगों के हौसले बुलंद, पुलिस पर किया हमला

खबर बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र के बारागुन्नू की है जहां पर दो पक्षों में खेत में पानी को गिराने को लेकर विवाद हो गया था जिसमें दरगाह थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया था।

जिसमें जांच के लिए दरगाह थाने की पुलिस गई थी। इसी बीच दोनों पक्षों में विवाद होने लगा और जब पुलिस ने बीच बराव कराने का प्रयास किया तो दबंगों ने पुलिस पर ही है लाठी-डंडों से हमला कर दिया ।

जमीनी विवाद में दोनों पक्षों में कुल मिलाकर 7 लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस में दोनों पक्षों के 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया है।

ज्यादातर मामलों में दबंग अपनी दबंगई दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं, आम जनता तो छोड़िए पुलिस पर भी दबंग हाथ छोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं .

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...