मनीष शर्मा की रिपोर्ट
जनपद बहराइच के पयागपुर क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई है।
देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चलने लगे और घंटों चले इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से 15 लोग घायल हुए हैं जिसमें 3 की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है।
घंटों चले मारपीट के दौरान पुलिस की सबसे बड़ी नाकामी देखने को मिली है कि जहां दर्जनों लोग घायल हुए लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंच सकी है.
जिसको लेकर तमाम लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि पयागपुर इलाके के पिपरा कमाल में खेत के किनारे तारबंदी लगाने को लेकर दो पक्षों में गाली गलौज शुरू हो गया और देखते ही देखते सैकड़ों लोग आपस में लाठी डंडा चलाने लगे।
घंटो चले बवाल को लेकर गांव में अराजकता का माहौल फैला रहा। घंटो चले खूनी संघर्ष को रोकने में पयागपुर के पुलिस नाकाम साबित हुई है।
हालांकि इस मामले में एसपी बहराइच का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है घायलों का इलाज अस्पताल में करवाया जा रहा है घटना की जांच करवाई जा रही है।