घर में नकब लगाकर लाखों का माल चंपत करने वाले दो आरोपियों को जनपद बहराइच की रिसिया पुलिस ने दबोच लिया है।
इन दोनों आरोपियों के पास से व्यापारियों के घर में नकब लगाकर चुराए गए तकरीबन साढे सात लाख रुपए के साथ तमाम जेवरात भी बरामद किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि विक्रम नाम का शातिर युवक पिछले कई सालों से नकबजनी जैसी घटना का बड़े ही शातिराना अंदाज में अंजाम देकर फरार होने में कामयाब हो जाता है।
इस युवक के ऊपर अलग अलग थाना क्षेत्रों में दर्जनों घटनाएं दर्ज हैं 2 दिन पूर्व में भी इस युवक ने एक व्यापारी के घर मे नकब लगाकर महंगे जेवरात सहित 7 लाख 40 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
इस घटना के बाद से पुलिस ने इसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी, मुखबिर की सूचना के बाद रिसिया पुलिस इस शातिर आरोपी को पकड़ने में कामयाब हो गयी।
इसके पास से घर से चुराए गए सभी कीमती वस्तुएं बरामद कर ली गयी हैं युवक को जेल भेजा जा रहा है।