1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बहराइच: तालाब में डूबकर 2 छात्रों की मौत, पढ़िए पूरी खबर

बहराइच: तालाब में डूबकर 2 छात्रों की मौत, पढ़िए पूरी खबर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बहराइच: तालाब में डूबकर 2 छात्रों की मौत, पढ़िए पूरी खबर

{ बहराइच से मनीष जी की रिपोर्ट }

जनपद बहराइच के बाबा गंज में मदरसे में पढ़ने वाले 2 छात्रों की तालाब में डूब कर मौत हो गई, बताया जा रहा है कि मदरसे में छुट्टी होने की वजह से मोहम्मद वसी और मोहम्मद सुफियान पास के एक तालाब में नहाने गए हुए थे।

तालाब गहरा होने की वजह से दोनों छात्र गहरे पानी में चले गए जहां एक दूसरे को बचाने के चक्कर में दोनों डूब गए, कड़ी मशक्कत के बाद दोनों छात्रों को तालाब से खोज कर बाहर निकाला गया।

दोनों छात्रों को आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने दोनों छात्रों को मृत घोषित कर दिया, दोनों छात्र लखीमपुर जनपद के बताए जा रहे हैं।

दोनों छात्र बाबागंज इलाके स्थित मदरसे में तालीम हासिल करने के इरादे से आए हुए थे, पोस्टमार्टम करने के बाद दोनों छात्रों के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.

इस बड़े हादसे के बाद दोनों छात्रों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है, इस हादसे के बाद सीओ अरुण चंद्र ने बताया कि दोनों छात्रों के परिजनों की तरफ से तहरीर मिली है जिस पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...