रिपोर्ट- मनीष शर्मा
सूबे के मुखिया भले ही प्रदेश में सुशासन की बात करते हो लेकिन हकीकत ये है कि दबंगों के सामने पुलिस हमेशा बौनी ही साबित होती रही है .
यही वजह है कि दबंग आज भी जमकर कानून की धज्जियां उड़ाने से बाज नही आते,ताजा मामला जनपद बहराइच के दरगाह इलाके का है जहां मामूली सी कहासुनी के बाद दबंगों ने 2 ग्राम विकास अधिकारियों को लाठी-डंडों से जमकर पीटा .
दबंगों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल हुए दोनों अधिकारियों को आनन-फानन में जिला अस्पताल भेजा गया जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है.
बताया जा रहा है कि घर के दीवाल में प्लास्टर चढ़ाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद गाली गलौज शुरू हो गई और देखते ही देखते जमकर मारपीट होने लगी इस मारपीट के दौरान ग्राम्य विकास विभाग के दो अधिकारियों को बहुत अधिक चोटें आई हैं .
लहू लुहान दोनों अधिकारियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है .घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर वास्तविक घटना की जांच कर रहे हैं .
क्षेत्राधिकारी टीएन दुबे का कहना है कि घटनास्थल पर अधिकारियों के साथ मारपीट होने के साक्ष्य पाए गए हैं जिसको देखते हुए दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है .