1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ‘बागी-3’ की धमाकेदार कमाई

बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ‘बागी-3’ की धमाकेदार कमाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ‘बागी-3’ की धमाकेदार कमाई

बॉलीवुड फिल्म ‘बागी 3’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, इस फिल्म का फैन्स काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और रिलीज के बाद फिल्म को फैंस का धमाकेदार रिएक्शन मिला है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग की है।

मीडिया में आ रही खबरों की माने तो फिल्म ने 17.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। हालांकि यह कलेक्शन उम्मीद से कम माना जा रहा है क्योंकि कोरोना वायरस के कारण भी लोग पब्लिक प्लेस पर जाने से बच रहे हैं। कोरोना का असर इसलिए माना जा सकता है कि फिल्म ने मल्टीप्लेक्स में कम बिजनेस किया है जबकि बिहार और ओडिशा जैसी सिंगल स्क्रीन वाली जगहों पर फिल्म का कलेक्शन अच्छा रहा।

गौरतलब हो कि इस फिल्म में, टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर, रितेश देशमुख और टीवी की मशहुर अदाकारा अंतिका लोखंडे भी मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म में एक से बढ़कर एक एक्शन सीन हैं, जिसमें टाइगर श्रॉफ का दमदार अंदाज देखने को मिला है। फिलहार फिल्म की कमाई को लेकर माना जा रहा है कि होली की छुट्टी के चलते फिल्म की कमाई अच्छी हो सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...