कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए किए गए लॉकडाउन के चलते बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी समेत कुल 27 लोगों को अनुमति दी जाएगी।
इसके अलावा कोई भी अंदर नहीं जा सकता है। ऐसे आदेश जारी कर दिए गए है। कपाट खुलने के अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी समेत सिर्फ 27 लोग ही उपस्थित रहेंगे।
आपको बता दे, धाम के कपाट तय तिथि पर विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ प्रात साढ़े चार बजे खोले जाएंगे।
ज्ञात हो, 13 मई को रावल ईश्वरी प्रसाद नम्बूदरी समेत अन्य लोग आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी के साथ जोशीमठ से पांडुकेश्वर के लिए रवाना होंगे।