1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बीजेपी में शामिल हुईं साइना, कहा- पीएम मोदी से मिलती है प्रेरणा

बीजेपी में शामिल हुईं साइना, कहा- पीएम मोदी से मिलती है प्रेरणा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बीजेपी में शामिल हुईं साइना, कहा- पीएम मोदी से मिलती है प्रेरणा

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल खेल के बाद अब राजनीति में भी अपनी पारी की शुरूआत करने जा रही हैं, साइना आज भाजपा में शामिल हो गई हैं। वह दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रचान भी करेंगी।

भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि, बीजे में शामिल होने की वजह पीएम मोदी हैं, जिनसे उन्हें प्रेरणा मिलती है। साइना के साथ साथ उनकी बड़ बहन भी बीजेपी में शामिल हुईं। साइना ने कहा कि वह ऐसी पार्टी (बीजेपी) से जुड़कर खुश हैं जो देश के लिए अच्छा कर रही है। उन्होंने कहा कि, उन्हें पीएम मोदी से प्रेरणा मिलती है। मोदी जो इतनी मेहनत करते हैं, उनके साथ काम करके उन्हें अच्छा लगेगा।

बताते चलें कि, दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 8 फरवरी को मतदान होना है और 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। नामांकन के बाद अब उम्मीदवारों का प्रचार अभियान जोरों पर है। जगह-जगह रोड शो निकाले जा रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...