बदायूं: देश भर में लॉकडाउन का चौथा चरण चल रहा है। इसी के साथ बाजार भी खुल गए है। कई बाजार के हालात सुधरते नजर आ रहे है। बतादें कि, व्यापारियों की जागरुकता से रोस्टर के आधार पर दुकानें खोलने और और पुलिसकर्मियों की सख्ती की बदौलत बदलाव दिखा। साइकिल, ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रानिक्स, मोबाइल, प्रिटिग प्रेस, ड्राइक्लीनर्स की दुकानें खोली गईं।
लॉकडाउन होने के बाद भी व्यापारी रोस्टर न होने के बाद भी दुकानें खोल रहे थे। पुलिसकर्मियों को निर्देश देते रहे और भीड़ न लगाने का आह्वान करते रहे। रोस्टर के आधार पर शुक्रवार को ज्वैलरी, कॉस्मेटिक, चश्मों की दुकानें खुलेंगी।