बदायूं : तहसीलों और कस्बों से लेकर गांवों की हालात सामान्य हो गई है। कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की गति भी तेज हुई है। हालांकि एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ जाने से प्रशासन की टेंशन जरूर बढ़ गई है। लेकिन पांच और कोरोना पॉजिटिव की दूसरी निगेटिव रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
लगातार 40 दिन तक लॉकडाउन के कारण उद्योग-धंधे ठप हो गए थे, रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए भी लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन ने किराना, मेडिकल स्टोर, शराब की दुकानें, खाद-बीज, कृषि यंत्र और मैकेनिकों की दुकानें खोलने की अनुमति दी तो लोग सन्नाटे में रहने वाले सड़कों पर चहल-पहल शुरू हो गई। भले ही अभी सभी दुकानें नहीं खुल रही हैं, लेकिन लोगों की जरूरतें आसानी से पूरी होने लगी हैं।
बतादें कि, शहर का अधिकांश एरिया हॉटस्पॉट में है, इस क्षेत्र में रहने वालों की दिक्कत जरूर बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो सहसवान को छोड़कर हर जगह एक जैसा माहौल है, लेकिन शहर में अब भी अघोषित कर्फ्यू जैसा ही माहौल बना हुआ है। मेडिकल स्टोरों को भी सामान्य लोगों को दवा वितरण के लिए छूट नहीं दी गई है। क्लीनिक भी अभी नहीं खुल रहे हैं। जरूरी वस्तुओं की होम डिलीवरी कराई जा रही है।