बदायूं: घटना रविवार सुबह तकरीबन 11 बजे की है। गांव दरावनगर निवासी मानसिंह की नौ वर्षीय पुत्री अनीता अपनी मां अंजू के साथ यूसुफ नगर मिनी शाखा पर खाता खुलवाने आई थी। यहां सेवा केंद्र के बाहर लगे हैंडपंप पर वह पानी पीने गई थी। इस दौरान बंदरों के एक झुंड ने बच्ची पर हमला बोल दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बंदरों से बचकर मासूम भागी तो उसे दौड़ाकर गिरा लिया और काटने लगे। शोर सुनकर आसपास इलाके के लोग मौके पर पहुंचे और बंदरों को भगाकर बच्ची को बचाया। हालांकि तब तक वह घायल हो चुकी थी। परिजनों ने निजी डॉक्टर के यहां बच्ची का इलाज कराया है। गांव वालों ने बताया कि इलाके में बंदरों का काफी आतंक है कई बार वन विभाग को भी इसकी जानकारी दी लेकिन किसी स्तर पर सुनवाई नहीं हो सकी है।