1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बदायूं: जिले में लॉकडाउन तोड़ने पर 50 लोग गिरफ्तार

बदायूं: जिले में लॉकडाउन तोड़ने पर 50 लोग गिरफ्तार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बदायूं: जिले में लॉकडाउन तोड़ने पर 50 लोग गिरफ्तार

बदायूं: प्रशासन की सख्ती के बावजूद लोग लॉकडाउन तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी के आदेश पर बुुधवार को जिलेभर में लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया।

इस दौरान 50 लोगों को पकड़े गया हैं। इनमें अधिकतर का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। कुछ लोगों को थाने से जमानत दे दी गई।

बतादें कि, लॉकडाउन के दौरान मारपीट करने पर जरीफनगर पुलिस ने बुधवार को नौ लोगों को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई की गई है। साथ ही, सहसवान पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान आपस में मारपीट करने वाले 17 लोग गिरफ्तार कर लिए। ये लोग शाहपुर ताहरखेड़ा निवासी हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...