आज कोरोना को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल भारत में एक दिन में 83 हज़ार मरीज मिले है जो की अभी तक दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में मिलने वाले मरीजों की सर्वाधिक संख्या है।
इसी के साथ एक दिन में सबसे अधिक मरीज मिलने का रिकॉर्ड अब भारत के नाम हो गया है। आपको बता दे कि कुछ देर पहले जारी किए गए आकंड़ो के हिसाब से कल पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 83,883 नए मामले सामने आए हैं वहीं 1,043 लोगों की जान चली गई है।
इसी के साथ अब देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 38 लाख के पार हो गई है। एक्टिव केस की संख्या 8 लाख 15 हजार हो गई और 29 लाख 70 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। इनमें से 67,376 लोगों की मौत हो चुकी है।
ICMR के मुताबिक, कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं।