1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. दो सुपरस्टार्स की फिल्मों के बीच फंसी ‘बागी 3’

दो सुपरस्टार्स की फिल्मों के बीच फंसी ‘बागी 3’

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दो सुपरस्टार्स की फिल्मों के बीच फंसी ‘बागी 3’

टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 3’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और जहा दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, वही अब दिल्ली और यूपी के कई थिअटरों में इसे नही दिखाए जाने की बात सामने आ रही है, इसकी वजह सलमान खान और अक्षय कुमार बताए जा रहे है। अब बड़ी खबर सामने आ रही है कि यह फिल्म सलमान खान की ‘राधे’ और अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ के बीच फंस गई है।

ऐसा लग रहा है कि बॉलिवुड के दो सुपरस्टार्स अक्षय कुमार और सलमान खान के बीच बॉक्स ऑफिस तक पहुंचने से पहले ही जंग शुरू हो चुकी है। और यह शुरुआत टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘बागी 3’ से ही हो गई है। फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा: “बागी 3, राधे और लक्ष्मी बॉम्ब के बीच विवाद में बलि की बकरा बन गई है। यह किसका नुकसान है।” यदि आप सिंगल स्क्रीन थिअटर में ‘बागी 3’ देखने का प्लान कर बैठे है तो आपको मायूस होना पड़ सकता है।

बता दें कि फॉक्स स्टार स्टूडियोज ‘बागी 3’ के पूरे भारत में डिस्ट्रीब्यूटर है। वही, ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ और अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ रिलीज हो रही है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज के इस कदम को देखते हुए कहा जा सकता है कि ‘बागी 3’ इन दोनों सुपरस्टार्स की अपकमिंग फिल्म के बीच फंस गई है।

https://www.instagram.com/p/B9Toa-inx4D/?utm_source=ig_web_copy_link

टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 3’ में उनका जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख लीड रोल में है। इससे पहले टाइगर श्रॉफ की ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘वॉर’ भी सुपरहिट रही थी, और इसमें भी उनके एक्शन अवतार को जमकर पसंद किया गया था। अब देखना यह है कि टाइगर श्रॉफ का ‘बागी 3’ में यह कोट-पैंट वाला अंदाज फैन्स के दिलों पर किस तरह राज करता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...