1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एक और मामले में घिरे आजम खान, दाखिल हुई नई चार्जशीट

एक और मामले में घिरे आजम खान, दाखिल हुई नई चार्जशीट

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक और मामले में घिरे आजम खान, दाखिल हुई नई चार्जशीट

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

मुरादाबाद: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। सांसद आजम खान, उनकी विधायक पत्नी तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम एक नये मामले में घिरते नजर आ रहें हैं। इस बार आजम खान परिवार सहित फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट मामले घिर गये हैं। कोर्ट के आदेश पर इन तीनों के खिलाफ नई चार्जशीट दाखिल हुई है।

आपको बता दें कि आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम ने 2017 में स्वार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उनके सामने चुनावी मैदान में उतरे पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उनकी कम उम्र को लेकर आपत्ति की थी। उस वक्त वह चुनाव लड़ने के योग्य नहीं थे। लेकिन काजिम अली खां के इस आपत्ति को चुनाव अधिकारी ने खारिज कर दिया था।

इसके बाद अब्दुल्ला ने चुनाव भी जीता, लेकिन काजिम ने उनकी उम्र के प्रमाण हासिल कर हाई कोर्ट में अर्जी दी कि चुनाव लड़ते वक्त अब्दुल्ला की उम्र 25 साल से कम थी। इस पर हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद अब्दुल्ला की विधायकी खत्म करने का आदेश दिया था। सुनवाई के समय अब्दुल्ला की तरफ से नया बर्थ सर्टिफिकेट कोर्ट में दिया गया था। जिसमें उनकी उम्र 25 साल से ज्यादा थी। कोर्ट ने इसे न मानते हुए 10वीं के सर्टिफिकेट पर लिखी उम्र को सही माना था।

इसके बाद BJP नेता आकाश सक्सेना ने आजम, उनकी पत्नी तजीन और बेटे अब्दुल्ला पर फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के आरोप में गंज थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले की जांच के बाद चार्जशीट कोर्ट में लगा दी, लेकिन इसमें साजिश रचने की धारा 120-बी नहीं लगाई। इसके बाद आकाश सक्सेना ने 2 अगस्त को CO को एप्लीकेशन दी। फिर पुलिस ने जांच की और 120-बी की नई चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल की।

इस मामले में कोर्ट में 13 अगस्त शुक्रवार को आजम, तजीन फातिमा और अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दाखिल सभी चार्जशीट पर सुनवाई होगी। इस मामले के बाद साजिश की धारा बढ़ने से आजम और उनके घरवालों को जमानत मुश्किल आ सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...