1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आजम खान को तीन मामलों में राहत, अखिलेश बोले- BJP कर रही परेशान

आजम खान को तीन मामलों में राहत, अखिलेश बोले- BJP कर रही परेशान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आजम खान को तीन मामलों में राहत, अखिलेश बोले- BJP कर रही परेशान

रिपोर्ट :- मोहम्मद  आबिद

गोंड़ा: उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसी को लेकर राजनैतिक पार्टियां अपनी जमीन तैयार करने में जुटी हुई हैं और लगातार सभी राजनैतिक दल इलाको में अपनी सभाएं कर रहे हैं जिसमें एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

गोंडा दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया और स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।अखिलेश यादव ने प्रदेश में बढ़ते हुए अपराध के साथ प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समर्पण निधि अभियान को चंदा अभियान बताया तो वहीं वैक्सीन को लेकर अपनी बात से यू टर्न भी लिया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीन पर बोलते हुए कहा की, उन्हें डॉक्टरों पर तो भरोसा है लेकिन, बीजेपी सरकार पर नहीं है।

अखिलेश यादव ने दूसरी तरफ बीजेपी सरकार पर निशाना साधने के साथ ही कहा की भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार समाजवादी पार्टी के नेताओं को परेशान कर रही है और कहा की सपा नेताओं पर राजनैतिक षड्यंत्र के तहत मुकदमें किए जा रहे है।

अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान का जिक्र करते हुए कहा की आजम खान पर झूठे मुकदमे कर फंसाया गया और बीजेपी उन्हें परेशान कर रही है।बतादें की समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता इस समय सीतापुर जेल में बंद हैं और हाल फिलहाल में  तीन और मामलों में राहत मिल गई है।जिसमें डूंगरपुर में मकान खाली कराने के नाम पर डकैती का षडयंत्र रचने का आरोप लगा है। इस तरह उनको अब इस तरह के सभी 11 मामलों में राहत मिल चुकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...