1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जेल में आजम खान को एक साल पूरा, सपा कार्यकर्ताओं ने मानाया काला दिवस

जेल में आजम खान को एक साल पूरा, सपा कार्यकर्ताओं ने मानाया काला दिवस

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जेल में आजम खान को एक साल पूरा, सपा कार्यकर्ताओं ने मानाया काला दिवस

रिपोर्ट : सतीश सिंह / मोहम्मद आबिद
संभल : कई अलग अलग आरोप में जेल में बंद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और रामपुर से सांसद आजम खान को जेल में बंद एक साल पूरा हो चुका है जिसको लेकर आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और आजम खान के समर्थकों ने आज के दिन को काला दिवस मनाकर विरोध जताया है जहां उन्होंने बांहों पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर आजम खां पर दर्ज झूठे  मुकदमे दर्ज कर जेल भिजवाने का आरोप सरकार पर लगाया है।

बतादें की संभल में समाजवादी पार्टी के समर्थकों ने रामपुर के सांसद आजम खा का जेल में आज एक साल पूरा होने पर आज का दिन काला दिवस के तौर पर मनाया। जिसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष फिरोज खा की अगुआई में सपा समर्थको ने अपनी बांहो पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते हुए शहर में मार्च भी निकाला।

 

इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता फिरोज खां ने प्रदेश सरकार पर आजम खा को झूठे मामलो में मुकदमे दर्ज कर जेल भिजवाने का आरोप लगाया,  एसपी नेता फिरोज खान ने बयान देते हुए कहा की सरकार ने मोहम्मद आजम खा को इसलिए जेल भेज दिया क्योंकि वह लोगों की तालीम के लिए यूनिवर्सिटी बना रहे थे आजम खां पार्लियामेन्ट में किसानों ,गरीबों और बेरोजगारों की अवाज को न उठा सके।

बतादें की आजम खान पर दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं जिसमें बकरी और मुर्गी चोरी जैसे झूटे केस दर्ज किए गए  जबकि प्रदेश में हालात यह है की प्रदेश सरकार बलात्कारियों ,डाकुओं और लूटमार करने वालों को जेल से रिहा करवा रही है , लेकिन समाजवादी पार्टी को देश की न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है की आजम खा को न्याय मिलेगा और वो जल्दी ही जेल से बाहर आयंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...