अयोध्या : 40 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास योगी आदित्यनाथ ने किया
अयोध्या: कांट्रेक्ट खेती को लेकर विपक्ष किसानों को गुमराह करने का काम कर रहा हैं। यह दो लोगों के बीच आपसी समझौता हैं। कांट्रेक्ट खेती से किसानों की फसल पर कब्जा जैसी बात पूरी तरह से भ्रामक हैं। सरकार गारंटी ले रही है कि कांट्रेक्ट खेती शुरू होने पर किसानों के हित का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इससे किसानों की आमदनी दोगुनी हो जाएगी।
"आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश" की दिशा में प्रतिबद्धता का एक कदम और… अपने किसान भाइयों की उन्नति एवं समृद्धि हेतु विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास एवं अन्नदाता बहनों-भाइयों से संवाद… https://t.co/GFrKTqyhlC
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 20, 2020
यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित कृषक भाईयों से संवाद कार्यक्रम में कही। मुख्यमंत्री ने अयोध्या, गोरखपुर, बस्ती, बहराइच, बाराबंकी, बलरामपुर समेत 15 जिलों में कृषि,कृषि विज्ञान एवं अनुसंधान, पशुपालन, मत्सय पालन, सिंचाई की 89.90 करोड़ रुपए की 40 परियोजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास किया।
किसानों को आर्थिक रूप से सम्पन्न बनाने की संकल्पना को पूर्ण करने के लिए लगभग ₹90 करोड़ की परियोजनाओं का यहां पर लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम एक साथ हो रहा है। मैं, इसके लिए आप सभी को हृदय से बधाई देता हूं: #UPCM श्री @myogiadityanath जी
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) December 20, 2020
सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष भ्रामक प्रचार कर रहा है कि कृषि कानून लागू होने के बाद न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी समाप्त हो जाएगा और मंडिया बंद हो जाएगी, ऐसा बिल्कुल नहीं हैैं। उन्होंने कहा कि कृषि कानून लागू होने के बाद किसान अपनी फसल कहीं पर भी अच्छी कीमत पर बेच सकता हैं। केंद्र सरकार किसानों के हितों को संरक्षित करने काम लगातार करती आ रही हैैं।
किसानों के जीवन में खुशहाली लाना हम सबका दायित्व है। यही कारण है कि सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के किसानों को ₹1 लाख तक के ऋण से मुक्त कराकर उनके जीवन में खुशहाली लाने का कार्य किया गया: #UPCM श्री @myogiadityanath जी
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) December 20, 2020
मुख्यमंत्री ने कहा कि चीनी एक्सपोर्ट करने वाले किसान भाईयों को एक्सपोर्ट सब्सिडी जारी करने काम किया जा रहा हैं। जो जल्दी उनके खातों में पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार 2022 तक किसानों की आमदनी को दोगुना करने के प्रयास में हैं।
25 दिसम्बर को पीएम देंगे किसानों को सौगात
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को दबाए रखा लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को एमएसपी देने की गारंटी दी। फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री ने किसान निधि सम्मान को लागू कियाा। अब 25 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान निधि सम्मान के जरिए बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी के 2 करोड़ 30 लाख किसानों समेत देश के 9 करोड़ किसानों को किसान निधि सम्मान का 18 हजार करोड़ रुपए सीधे उनके खाते में भेजे जाएंगेे।
आगामी 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा 09 करोड़ किसानों को, जिसमें से 02.30 करोड़ किसान तो उत्तर प्रदेश के हैं, इन सभी किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत ₹18 हजार करोड़ एकसाथ उनके खातों में देने का कार्य किया जाएगा: #UPCM श्री @myogiadityanath जी
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) December 20, 2020
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 में सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में किसानों के कर्ज माफ करने का फैसला किया गया। खेत से खलिहान और बीज से खाद तक को एक चेन से जोड़ने का काम किया गया। रिकार्ड उत्पादन कर खाद्यान्न आत्मनिर्भरता लाई गई।
कुछ लोग किसान भाइयों को गुमराह करने के लिए कई प्रकार के भ्रम पैदा कर रहे हैं, एक ही झूठ बार-बार बोल रहे हैं। जिन्हें जनता पूरी तरह से नकार चुकी है, वह गुमराह कर देश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन जागरूक जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी: #UPCM श्री @myogiadityanath जी
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) December 20, 2020
सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारों की योजनाओं का लाभ कभी पात्रों तक नहीं पहुंच पाया, 2014 में केन्द्र में सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी ने भेदभाव रहित कार्य करने का ऐलान किया, ताकि पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सकें। इससे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पात्रों को मिल सका, चेहरे देख कर लोगों को लाभ नहीं दिया गया।