1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या : राम मंदिर की नींव के लिए पहली ईंट आज रखी जायेगी

अयोध्या : राम मंदिर की नींव के लिए पहली ईंट आज रखी जायेगी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अयोध्या : राम मंदिर की नींव के लिए पहली ईंट आज रखी जायेगी

{ अनुज की रिपोर्ट }

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण 10 जून आज यानी बुधवार से शुरू होगा, जिस दिन मंदिर की नींव के लिए पहली ईंट रखी जाएगी।

मंदिर न्यास के प्रमुख के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। इस अवसर पर राम जन्मभूमि स्थल पर कुबेर टीला मंदिर में भगवान शिव की पूजा की जाएगी।

महंत नृत्य गोपाल दास की ओर से कमल नयन दास और अन्य पुजारीगण पूजा करेंगे। अनुष्ठान प्रात: आठ बजे से शुरू होगा। गोपाल दास ने हाल ही में स्थल का दौरा किया था।

कमल नयन दास ने कहा, ‘‘यह धार्मिक अनुष्ठान कम से कम दो घंटे तक चलेगा और उसके बाद मंदिर की नींव रखने के साथ ही भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा।

मार्च में, राम लला की मूर्ति को स्थल पर बने अस्थायी मंदिर से नए स्थान पर ले जाया गया। 11 मई को स्थल को समतल करने के लिए मशीन तैनात की गई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...