1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या मामला : राम विलास वेदांती, विनय कटियार सहित 6 के बयान दर्ज हुए

अयोध्या मामला : राम विलास वेदांती, विनय कटियार सहित 6 के बयान दर्ज हुए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अयोध्या मामला : राम विलास वेदांती, विनय कटियार सहित 6 के बयान दर्ज हुए

अयोध्या में विवादित ढांचा ध्वंस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में 32 आरोपिताेें में सेे अब तक कुल छह अभियुक्त हाजिर हुए हैं। 

इनमें पूर्व सांसद रहे राम विलास वेदांती, पूर्व सांसद विनय कटियार, संतोष दुबे, पवन पांडेय, गांधी यादव और मथुरा से विजय बहादुर भी कोर्ट पहुंचे है।

विनय कटियार  ने कहा कि  ये लम्बा चौड़ा मामला है। संतोष दुबे ने कहा, ये तो धर्म कार्य था। हमने कोई अपराध नहीं किया।

पवन पांडेय ने कहा कि मंदिर निर्माण से हमारा सपना पूरा हुआ। ये हमारे जीवन का पहला और आखिरी लक्ष्‍य था। 

आपको बता दे कि मुकदमे की सुनवाई के दौरान कल्याण सिंह, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती सहित सभी आरोपितों से एक हजार से ज्यादा प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनका उत्तर सभी को देना होगा।  

अदालत आरोपियों से खुली कोर्ट में उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों के संबंध में प्रश्न पूछेगी और आरोपी उस पर अपना पक्ष रखेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...