1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी की ‘आयशा’ को मिला इंसाफ, गिरफ्त में आए आरोपी, उठाया था यह बड़ा कदम

यूपी की ‘आयशा’ को मिला इंसाफ, गिरफ्त में आए आरोपी, उठाया था यह बड़ा कदम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी की ‘आयशा’ को मिला इंसाफ, गिरफ्त में आए आरोपी, उठाया था यह बड़ा कदम

रिपोर्ट : सतीश सिंह / मोहम्मद आबिद
संभल  : अहमदाबाद में दहेज प्रताड़ना को लेकर आत्महत्या करने वाली आयशा के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन यूपी के संभल में दहेज के लिए परेशान कर रहे ससुरालियों से पीड़ित विवाहिता नेहा नाज की खबर दिखाए जाने के बाद से पुलिस ने मामले में बड़ी कार्रवाई की है और पीड़िता की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है।

[videopress SAvQENMr]

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत दर्ज करने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़ित नेहा नाज की सुरक्षा के लिए 2 पुलिस कर्मी पीड़िता के घर पर तैनात की गई है बतादें की चंदौसी तहसील प्रसासन ने नेहा नाज को एक महीने का राशन भी मुहैया कराया है वहीं  पीड़ित नेहा नाज और उनके परिजनों ने  मदद और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है।

[videopress ymIf3j3e]

बतादें कि बुधवार को संभल की नेहा नाज उर्फ़ निशि नाम की विवाहिता का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल सामने आया था जिसके बाद से पीड़ित को बेटा पैदा और दस लाख रूपये की डिमांड पूरी नहीं होने पर ससुरालियों पर सुसाइड के लिए मजबूर किए जाने का आरोप लगाया था और इसके बाद विवाहिता ने अपने पति पर संगीन आरोप लगाए थे।

[videopress mPRShBdb]

चंदौसी कोतवाली इलाके की नेहा नाज उर्फ़ निशि ने अपना यह वीडियो फेसबुक पर यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ ,डीजीपी ,बरेली जोन  के एडीजी और संभल पुलिस को भी टैग किया था,  सोशल मीडिया पर नेहा नाज के वायरल वीडियो की जानकारी होने के बाद बुधवार की देर रात एसपी चक्रेश मिश्र के निर्देश पर चंदौसी कोतवाली पुलिस द्वारा देर रात पीड़िता को कोतवाली बुलाया गया कर पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के बाद पीड़िता की तहरीर के आधार पर देर रात लगभग 1 बजे पीड़िता के पति शहनाज अख्तर समेत 7 ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...