1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. फर्रुखाबाद : सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कायमगंज में आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम

फर्रुखाबाद : सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कायमगंज में आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम

By: Amit ranjan 
Updated:
फर्रुखाबाद : सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कायमगंज में आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम

रिपोर्ट : सतीश गुप्ता

फर्रुखाबाद : शासन के निर्देशानुसार परिवहन विभाग फर्रुखाबाद द्वारा 21 जनवरी से 20 फरवरी तक मनाये जा रहे सङक सुरक्षा माह के अंतर्गत फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज स्थित शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान में परिवहन विभाग द्वारा वर्कशाप एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में मौजूद शिक्षण संस्थान की एनसीसी कैडेट्स व छात्राओं को शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव द्वारा यातायात के नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने हेतु शपथ दिलाई गई ।

आपको बता दें कि कार्यक्रम के दौरान परिवहन विभाग द्वारा यातायात के नियमों पर आधारित आयोजित की गई पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागियों को सहायक संभागीय अधिकारी शांति भूषण पाण्डेय व यात्री कर अधिकारी विजय किशोर आनन्द व संस्थान की प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान शिक्षण संस्थान के एनसीसी कैडेट्स व छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम प्रस्तुत किये मिशन शक्ति एवं सङक सुरक्षा के नियमों का शत प्रतिशत पालन करने पर आधारित कार्यक्रम सभी अतिथियों व आगंतुकों द्वारा जमकर सराहा गया। बता दें कि कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शांति भूषण पाण्डेय व यात्री कर अधिकारी विजय किशोर आनन्द द्वारा यातायात के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर व पत्रक प्रदान कर वहां पर भारी संख्या में मौजूद एनसीसी कैडेट्स व छात्राओं को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षण संस्थान की प्रबन्धिका मोनिका अग्रवाल, प्राचार्या डॉ. वेणू सिंह, प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव व प्रधानाचार्या तान्या गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शांति भूषण पाण्डेय व यात्री कर अधिकारी विजय किशोर आनन्द को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया ।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान शिक्षण संस्थान की छात्राओं द्वारा यातायात के नियमों का शत प्रतिशत पालन करने पर आधारित प्रस्तुत किये गये कार्यक्रमों एवं विशेष भव्यता एवं  सफलता पूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न कराने पर शिक्षण संस्थान की प्रबन्धिका मोनिका अग्रवाल, प्राचार्या डॉ. वेणू सिंह,प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव व प्रधानाचार्या तान्या गुप्ता को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शांति भूषण पाण्डेय , यात्री कर अधिकारी विजय किशोर आनन्द व मुख्य लेखाकार पंकज गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

आपको बता दें कि कार्यक्रम के दौरान शिक्षण संस्थान के सभी शिक्षक शिक्षिकाये व भारी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...