शाजापुर में बेरोजगारी, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ यूथ मार्च निकाला गया। आंदोलनकारियों ने NTA समाप्त करने और रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती की मांग उठाई।
शाजापुर में बेरोजगारी, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ यूथ मार्च निकाला गया। आंदोलनकारियों ने NTA समाप्त करने और रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती की मांग उठाई।
भोपाल में जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस वार्ता कर दिल्ली में आयोजित जनजाति सांस्कृतिक समागम के संकल्पों की जानकारी दी। मंच ने जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों के संरक्षण पर जोर दिया।
श्योपुर के वीरपुर क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने 300 ट्रॉली रेत नष्ट की। संयुक्त टीम ने करीब 8 लाख रुपये मूल्य की रेत का विनष्टीकरण किया।
उज्जैन में श्री पंच निर्मोही अणि अखाड़े के महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज की कार पर अज्ञात युवकों ने पथराव कर दिया। घटना के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने खाद और डीजल संकट को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को खुला पत्र लिखा है। उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में कृषि विज्ञान केंद्र का शिलान्यास किया। केंद्र में किसानों को मिट्टी जांच, AI आधारित कृषि सलाह, ड्रिप सिंचाई, मशीन बैंक और आधुनिक खेती का प्रशिक्षण मिलेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित "समृद्ध एमएसएमई-विकसित मध्यप्रदेश" कार्यक्रम में 900 से अधिक एमएसएमई इकाइयों को ₹350 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि वितरित की।
उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत संभागायुक्त आशीष सिंह ने हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज और मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। धीमी प्रगति पर निर्माण एजेंसी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
भोपाल में भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यसभा के निर्विरोध निर्वाचित सांसद रजनीश अग्रवाल और महेश केवट को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जानकारी छिपाने का आरोप लगाया।
पन्ना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने के ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा ने स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, प्रतिभा सम्मान और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए। विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।
बड़वानी में एमजी रोड से झंडा चौक तक 19 लाख रुपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य शुरू हो गया है। सीवरेज परियोजना के कारण खराब हुई सड़कों को अब नया रूप दिया जाएगा।
भोपाल में कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में रोशनपुरा चौराहे पर धरना और उपवास शुरू किया। कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने इसे लोकतंत्र और संविधान पर हमला बताया।
श्योपुर में युवा कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। जय स्तंभ चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की मांग उठाई गई।
मैहर में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक जिला पंचायत भवन का भूमि पूजन प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने किया। नए भवन से प्रशासनिक सेवाओं और पंचायत कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
सासाराम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिव घाट पर हवन-पूजन और कीर्तन का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के नेतृत्व और देश की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए इसे गौरव का दिन बताया।