1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सीएम डॉ. मोहन यादव 7 अगस्त को छिंदवाड़ा से करेंगे ‘जन-विश्वास दौरे’ की शुरुआत

सीएम डॉ. मोहन यादव 7 अगस्त को छिंदवाड़ा से करेंगे ‘जन-विश्वास दौरे’ की शुरुआत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अगस्त 2026 को छिंदवाड़ा से जन-विश्वास दौरे की शुरुआत करेंगे। सीएम हेल्पलाइन शिकायतकर्ताओं से संवाद, विकास कार्यों की समीक्षा और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।

By: BS Yadav 
Updated:
सीएम डॉ. मोहन यादव 7 अगस्त को छिंदवाड़ा से करेंगे ‘जन-विश्वास दौरे’ की शुरुआत

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को छिंदवाड़ा में आयोजित जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम के साथ प्रथम जन-विश्वास दौरे की शुरुआत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज चिन्हित शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से संवाद करेंगे और उनकी शिकायतों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

समाधान कार्यक्रम के लिए चयनित शिकायतों का प्राथमिक स्तर पर परीक्षण और निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। जिन शिकायतों का समाधान किया जा चुका है, उनके आधार पर चयनित शिकायतकर्ताओं को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। मुख्यमंत्री उनसे सीधे बातचीत कर समाधान की गुणवत्ता और प्रभावशीलता का आकलन करेंगे।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिले में चल रहे विकास कार्यों और विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक भी करेंगे। इसके अलावा वे जिले के उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ उद्योग संवाद में शामिल होकर निवेश, औद्योगिक विकास और रोजगार से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे।

राज्य सरकार के अनुसार, मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन और नागरिकों के बीच विश्वास को मजबूत करना, शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की समीक्षा करना है।

सरकार का मानना है कि मुख्यमंत्री का यह जन-विश्वास दौरा नागरिकों से प्रत्यक्ष संवाद और उत्तरदायी एवं संवेदनशील सुशासन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...