1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सावन में कांवड़ यात्रियों के लिए पूर्वोत्तर रेलवे अलर्ट, 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शुरू; सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

सावन में कांवड़ यात्रियों के लिए पूर्वोत्तर रेलवे अलर्ट, 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शुरू; सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

गोरखपुर: सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। साथ ही रेलवे ने सुरक्षा, निगरानी और स्वच्छता को लेकर भी विशेष इंतज़ाम किए हैं।

By: BS Yadav 
Updated:
सावन में कांवड़ यात्रियों के लिए पूर्वोत्तर रेलवे अलर्ट, 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शुरू; सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

गोरखपुर: सावन में बाबा धाम और अन्य प्रमुख शिवधामों की ओर बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इनमें बढ़नी-देवघर, गोरखपुर-आसनसोल, औड़िहार-प्रयागराज सूबेदारगंज और प्रयागराज-वाराणसी रूट शामिल हैं। रेलवे का कहना है कि यदि यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जरूरत पड़ने पर और ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।

रेलवे का कहना है कि फिलहाल अतिरिक्त कोच नहीं लगाए गए हैं, लेकिन भीड़ बढ़ने पर कोच बढ़ाने और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त स्टॉपेज देने पर भी विचार किया जाएगा। वहीं सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील स्टेशनों पर अतिरिक्त आरपीएफ और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम और वॉर रूम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल तैनात हैं, सीसीटीवी के जरिए लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है।

रेलवे ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे स्पेशल ट्रेनों की जानकारी *रेल वन ऐप और रेलवे के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से प्राप्त करें और सुरक्षित यात्रा करें। इसके साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान भी चला रहा है, जिसके तहत स्टेशनों पर विशेष सफाई अभियान और यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। रेल वन ऐप से जानकारी लें, सुरक्षित यात्रा करें और स्टेशन व ट्रेनों को स्वच्छ रखने में रेलवे का सहयोग करें।

सावन की आस्था अपने चरम पर है। हर-हर महादेव के जयघोष के बीच श्रद्धालु अपनी-अपनी श्रद्धा लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों की ओर बढ़ रहे हैं। कोई कांवड़ में गंगाजल लेकर पहुंचा है तो कोई पैदल चलकर भोलेनाथ के दरबार में हाजिरी लगा रहा है। इसी बीच एक श्रद्धालु ने भगवान शिव के प्रति अपनी अटूट आस्था का अनोखा अंदाज़ भी दिखाया। बाबा भोलेनाथ की महिमा का गुणगान करते हुए उन्होंने छंद सुनाए और भक्ति गीत गाकर माहौल को पूरी तरह शिवमय बना दिया।

फाइनल वीओ- कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता तीनों मोर्चों पर विशेष तैयारी की है। रेलवे का दावा है कि हालात के अनुसार अतिरिक्त ट्रेनें, कोच और अन्य व्यवस्थाएं भी तत्काल बढ़ाई जाएंगी।

रिपोर्ट : अंकित श्रीवास्तव

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...