1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आंसूओं ने बदल दी आंदोलन की बाजी इन बड़े नेताओं का मिल रहा है साथ, बॉर्डर पर किसानों का उमड़ा जन सैलाब

आंसूओं ने बदल दी आंदोलन की बाजी इन बड़े नेताओं का मिल रहा है साथ, बॉर्डर पर किसानों का उमड़ा जन सैलाब

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आंसूओं ने बदल दी आंदोलन की बाजी इन बड़े नेताओं का मिल रहा है साथ, बॉर्डर पर किसानों का उमड़ा जन सैलाब

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: गुरुवार को योगी सरकार ने यूपी की सीमा से आंदोलनकारियों के हटाने का आदाश दे दिया था। जिसके बाद गाजियाबाद के जिलाधिकारी एक्शन में आ गये। किसान नेता राकेश टिकैट को प्रशासन द्वारा आंदोनल खत्म करने का नोटिस भी दे दिया गया। शाम होते-होते आंदोलन को कमजोर होता देख राकेश टिकैट के ऑसू निकल पड़े।

रोकेश टिकैट के इन्ही ऑसूओं ने आंदोलन में नई जान डाल दी है। शुक्रवार सुबह राकेश टिकैट से मिलने जयंत चौधरी पहुंचे। इसी बीत दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी दोपहर के वक्त राकेश टिकैट का हाल-चाल जानने पहुंचे। मनीष सिसोदिया अपने साथ आंदोलनकारी किसानो के लिए पानी का टैंकर लेकर पहुंचे हैं।

जबकि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राकेश टिकैत का फोन पर हाल-चाल जाना है। अखिलेश यादव से राकेश टिकैत ने अपने सेहत के बारे में भी बताया है। आपको बता दें कि राकेश टिकैट ने एलान कर दिया है, कि प्रशासन आंदोलन करने से रोकेगा तो हम यही आत्महत्या कर लेंगे।

टिकैत के इस एलान के बाद मायूस किसानों में दोबारा उर्जा भर आई है। गाजीपुर बॉर्डर पर घर लौट रहे किसानों ने वापसी कर ली है। जिससे इस आंदोलन में नई जान आ गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...