1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने बनाया समोसा तो पीएम मोदी ने दिया मज़ेदार जवाब

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने बनाया समोसा तो पीएम मोदी ने दिया मज़ेदार जवाब

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने बनाया समोसा तो पीएम मोदी ने दिया मज़ेदार जवाब

भारत के पीएम नरेंद्र मोदी अपनी कूटनीति को लेकर दुनिया भर में प्रसिद्द है वहीं कोरोना के खिलाफ हो रही जंग में जिस प्रकार उन्होंने देश और दुनिया को एकजुट करने का काम किया है उसके बाद तो वो वर्ल्ड लीडर बनकर उभरे है।

यही कारण है कि अब कई देश भारत के साथ अपने सम्बन्ध और बेहतर करना चाहते है। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने समोसा बनाया तो उन्होंने पीएम मोदी को टैग किया।

दरअसल हुआ ऐसा कि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया जिसमें लिखा, आम की चटनी के साथ संडे स्कॉ-मोसा यानि समोसा।

इस हफ्ते मैं इंडिया के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मिटिंग करूंगा। जिसमें मैं उनके साथ यह ‘इंडियन रेसिपी’ शेयर करना चाहता हूं।

इसके बाद पीएम मोदी ने भी उनके ट्वीट को रीट्वीट करते हुए जवाब लिखा, उन्होंने कहा कि एक बार इस कोरोनावायरस के खिलाफ जंग जीत जाएं तो जरूर एक साथ बैठकर समोसे का आनंद लेंगे।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मॉरिसन और मोदी की बैठक आने वाले 4 जून को होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...