1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. देश के कुछ राजनीतिक दलों द्वारा वातावरण खराब करने का प्रयास – याेगी आदित्यनाथ

देश के कुछ राजनीतिक दलों द्वारा वातावरण खराब करने का प्रयास – याेगी आदित्यनाथ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देश के कुछ राजनीतिक दलों द्वारा वातावरण खराब करने का प्रयास – याेगी आदित्यनाथ

देश के कुछ राजनीतिक दलों द्वारा वातावरण खराब करने का प्रयास – याेगी आदित्यनाथ

लखनऊ : केंद्र सरकार के कृषि बिल के विरोध में जहां देशभर के किसान आंदोलन कर रहे हैं। इसी बीच सोमवार को यूपी के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर प्रदेश और देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया, सीएम योगी ने कहा कि देश के कुछ राजनीतिक दलों द्वारा वातावरण खराब करने का प्रयास किया जा रहा हैं।

खासतौर पर APMC एक्ट पर राजनीतिक दलों का वर्तमान रवैया उनके दोहरे चरित्र को दर्शाता हैं। भोले-भाले किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर अराजकता फैलाई जा रही है. उन्हाेंने कहा कि केंद्र ने किसानों के लिए कई क्रांतिकारी कदम उठाए हैं।

सीएम योगी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले छह वर्षों में किसानों की भलाई के लिए कई क्रांतिकारी कदम उठाए हैं और अब जब केंद्र की मोदी सरकार किसानों की भलाई के लिए कृषि कानून लागू कर रही है तो वो भोले-भाले किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चलाई जा रही हैं।

कांग्रेस और उसके सहयोगी दल किसानों को अपना हथियार बनाते रहे हैं। कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अपने घोषणा पत्र में भी एपीएमसी एक्ट लाने की बात कही थी। यूपीए शासन के दौरान सभी पार्टियों ने एपीएमसी एक्ट को लागू करने का समर्थन किया था पर अब वो इसका विरोध कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...