थाना लिसाडीगेट क्षेत्र की खुशहाल कालोनी में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा 10 साल की बच्ची को अगवा करने का प्रयास किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर लोगों का ध्यान उस ओर गया जिस पर लोगों ने बच्ची को मुक्त कराया। परिजनों ने थाना लिसाड़ी गेट में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी है।
खुशहाल कालोनी निवासी एक व्यक्ति का आरोप है कि आज सुबह करीब 10 बजे उसकी बेटी घर पास ही स्थित एक परचून की दुकान पर सामान लेने के लिए जा रही थी। इस दौरान उसके पास एक स्कूटी सवार व्यक्ति आकर रूका और उसने उसकी बेटी को चीज दिलाने लालच देकर अपनी स्कूटी पर बैठा लिया।
यह व्यक्ति उसकी बेटी को अगवा कर 40 फुटा रोड की ओर लेकर जाने लगा। इसी दौरान उसकी बेटी रोने लगी जिसका आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने स्कूटी चालक को रोक लिया और उसके कब्जे से बच्ची को मुक्त करा लिया। इस दौरान परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बच्ची के पिता की ओर से इस संंबंध में थाना लिसाड़ी गेट पुलिस को तहरीर दी गई है।