1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर में साधु की हत्या का प्रयास, पेपर कटर से किया गया कई वार

गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर में साधु की हत्या का प्रयास, पेपर कटर से किया गया कई वार

यूपी के गाजियाबाद स्थित डासना देवी मंदिर में एक साधु की हत्या की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर में साधु की हत्या का प्रयास, पेपर कटर से किया गया कई वार

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद स्थित डासना देवी मंदिर में एक साधु की हत्या की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक साधु पर पेपर कटर से हमला किया गया है। जिसके बाद गंभीर हालत में साधु को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि, डासना देवी मंदिर  मसूरी थाना इलाके में स्थित है, जहां बिहार के साधु की हत्या की कोशिश की गई है। साधु की हालात गंभीर बताई जा रही है।

मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद ने ट्वीट कर कहा कि ‘हमारे मंदिर में हमारे स्वामी नरेशानन्द जी को रात के 3 बजे जहाँ मैं रहता हूँ उस जगह पर मुसलमान जिहादी आये और उन्होंने हमारे स्वामी जी को स्टेशनरी ब्लेड से गोद दिया और बाउंड्रीवाल से कूदकर भाग गये। जहाँ पुलिस का पहरा होता है ।हमारी पुलिस सो रही है।’

डासना देवी मंदिर महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि बदमाश उन्हीं पर हमला करने आए थे। इस मामले में पुलिस अधिक्षक ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि बिहार के समस्तीपुर निवासी स्वामी नरेश आनंद सरस्वती (58) बीते 7 अगस्त को कार्यक्रम में शामिल होने मंदिर आए थे।

 

उन्होने आगे बताया कि तभी से वो यहां रुके हुए थे। मंगलवार तड़के चार बजे अज्ञात हमलावर दीवार कूदकर मंदिर में घुसा और उन पर हमला कर दिया। खास बात यह है कि पुलिस और पीएसी के पहरे के बीच साधु पर हमले की घटना ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

आपको बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले मंदिर काफी चर्चाओं में था। मंदिर में एक विशेष समुदाय का लड़का गलत करते पाया गया था। जिसके बाद उसकी पिटाई की गई थी। मामले ने तूल पकड़ा था। अब एक संत की हत्या की कोशिश पुलिस प्रशासन के पहरा पर सवालिया निशान खड़ा करता है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...