1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Team 11 की बैठक में आज मुख्यमंत्री ने चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए

Team 11 की बैठक में आज मुख्यमंत्री ने चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Team 11 की बैठक में आज मुख्यमंत्री ने चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए

{ आशीष की रिपोर्ट }

Team11 की बैठक में आज माननीय मुख्यमंत्री ने चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि अभी यूपी में दो प्रकार के अस्पताल हैं कोविड और नॉन kovid। प्रदेश में 41000 से अधिक आइसोलेशन बेड कोरोना के लिए स्थापित किए जा चुके हैं।

1250 से अधिक ventilator बेड, 21000 क्वारंटाइन बेड रेडी हैं। इमरजेंसी सेवाओं के लिए आम आदमी आता है तो उसके लिए गवर्नमेंट अस्पताल 5 जनपदों में 23000 से अधिक बेड 2481 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार मिलेंगे।

660 निजी अस्पतालों में भी एक लाख से अधिक बेड इमरजेंसी सेवा के लिए तैयार है। मेडिकल इन्फेक्शन कम करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को ट्रेनिंग दी गई है। हर जनपद में इमरजेंसी सेवाएं शुरू हो चुकी है। ई परामर्श शुरू हो चुका है।

उसके लिए टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं। टेलीकंसल्टेशन की हर जिले में व्यवस्था है। सामान्य व्यक्ति उस पर फोन कर उसका लाभ ले सकता है डॉक्टरों से सलाह ले सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...