1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. काशी के ज्योतिषियों का दावा, 21 जून को लगने वाला सूर्यग्रहण चीन के लिए विनाशकारी

काशी के ज्योतिषियों का दावा, 21 जून को लगने वाला सूर्यग्रहण चीन के लिए विनाशकारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
काशी के ज्योतिषियों का दावा, 21 जून को लगने वाला सूर्यग्रहण चीन के लिए विनाशकारी

मदनमोहन शर्मा की रिपोर्ट

दैवज्ञ ज्योतिषी आचार्य ‘वराहमिहिर’ चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नौ रत्नों में से एक थे और इन्ही के बताए ज्योतिष सिद्धान्त आज भी प्रासंगिक हैं।

इन्ही के बताए सिद्धांतों पर आज भी ज्योतिष टिकी हुई है और देश दुनिया के तमाम ज्योतिषी इसका पालन भी करते हैं।

6 शताब्दी में वराहमिहिर द्वारा रचित बृहत्संहिता ग्रंथ के राहुचारा अध्याय के श्लोक संख्या 77 में जो लिखा है वे चीन और उससे लगायत भूभाग में रहने वालों के लिए बुरी खबर से कम नहीं है।

क्योंकि श्लोक के मुताबिक आषाढ माह मे लगने वाला सूर्य ग्रहण गंधार(कंधार), पीयूके(पुलिंद), कश्मीर भूभाग(कश्मीर) और चीन के लिए विनाशकारी है।

इस बारे में और जानकारी देते हुए काशी के एक ज्योतिषी पंडित पवन त्रिपाठी ने बताया कि 21 जून को मिथुन राशि पर लगने वाला सूर्य ग्रहण ‘बृहत्संहिता’ ग्रंथ के मुताबिक काफी नुकसान पहुंचा सकता है। क्योंकि ग्रहों का योग काफी उत्पातकारी बन रहा है।

यहां के लोग विद्रोह कर सकते हैं, प्राकृतिक प्रकोप, भूकंप, सेन्य कार्यवाही या युद्ध भी हो सकता है। यानि भारत के सीमावर्ती उत्तर के तरफ वाले क्षेत्र में कुछ बुरा होने वाला है। चूकि चाइना का नाश हो सकता है इसलिए चाइना इस वक्त जो कुछ करेगा वो बैकफुट पर ही जायेगा।

जहां तक इस ग्रहण का भारत पर पड़ने वाला प्रभाव है तो मध्यवर्ती भूभाग पर विशेष कुप्रभाव ला सकता है और सम्पूर्ण देश मे अराजकता की वृद्धि और अग्निकांड भी हो सकता है और सीमावर्ती क्षेत्र में प्रबल युद्ध की संभावना बनी रहेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...