8 फरवरी को प्रस्तावित दिल्ली चुनाव के मद्देनज़र सभी पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है, एक तरफ आम आदमी पार्टी है जो की अरविन्द केजरीवाल के सहारे आगे बढ़ती हुई नज़र आ रही है वही एक तरफ बीजेपी है जिसने पूरा मुकाबला अमित शाह vs केजरीवाल कर दिया हैं।
बीजेपी पुरे जोरशोर से प्रचार में लगी हुई है और बीजेपी अध्यक्ष JP नड्डा समेत सभी बड़े नेता शामिल होंगे, वही आज बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार और देश के गृह मंत्री अमित शाह भी एक मंच पर होंगे।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी ‘महा जन संपर्क अभियान’ के तहत आज डोर-टू-डोर कैंपेन चलाएंगे। नड्डा नई दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में अपना अभियान शुरू करेंगे।
वही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। प्रशांत किशोर मामले के बाद सीएम नीतीश कुमार आज पहली बार गृहमंत्री अमित शाह के साथ मंच साझा करेंगे और यह रैली बुराड़ी और संगम विहार में होंगी।