मुंबई में बिजली के बढ़ते बिल को लेकर कुछ दिनों में कई सेलिब्रिटीज ने अपनी आवाज़ उठाई है। आपको बता दे कि तापसी, वीर दास के बाद अब अरशद वारसी ने बिजली के बढ़ते बिल को लेकर आपत्ति दर्ज करवाई है।
उन्होंने व्यंग्य में ट्वीट करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि अगली बार तो बिजली का बिल भरने के लिए किडनी बेचनी पड़ जायेगी।
दरअसल अरशद वारसी लॉकडाउन के समय पेटिंग कर अपना समय बिता रहे हैं और इसी बीच उनका बिजली का बिल आ गया।
इसी मुद्दे पर अरशद वारसी ने अब बिजली का बिल भरने के लिए फैंस से वो पेंटिंग्स खरीदने की अपील की है।
उन्होंने व्यंग्य करते हुए ट्वीट किया कि अडानी का अपना बिजली का बिल भरना है। मैं अपनी किडनी अगले बिल के लिए बचा रहा हूं।
बताते चले कि उनका ये ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है और लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।