1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. फिर रोमांटिक मुड में नजर आए अर्जुन-मलाइका, तस्वीरों में देखिए दोनों का रोमांस

फिर रोमांटिक मुड में नजर आए अर्जुन-मलाइका, तस्वीरों में देखिए दोनों का रोमांस

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के कजिन भाई अरमान खान ने 3 फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा के साथ शादी की। उनकी शादी में बॉलीवुड के जाने माने कलाकर पुहंचे। शादी के बाद अरमान ने 4 फरवरी को वेडिंग रिसेप्शन रखा लेकिन इस फंक्शन में आए सारे मेहमानों की नजर एक ही कपल पर टिकी हुई थी और वो है अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी।

ये तो सबको पता ही है कि अर्जुन और मलाइका काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यहां तक अरबाज खान से अलग होने की वजह भी अर्जुन कपूर ही बताए गए थे। हालांकि जो भी हो, ये कपल अक्सर कई मौकों पर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। अभी हाल ही में अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर मलाइका ने एक्टर की एक खूबसूरत फोटो शेयर करते हुए अपने प्यार का इजहार किया था।

इस फंक्शन में अर्जुन और मलाइका एक दूसरे को कॉम्प्लिमेंट देते हुए कॉन्ट्रास्ट कलर के आउटफिट ड्रेस में नजर आए। जहां अर्जुन कपूर ग्रीन कलर की शेरवानी पहने हुए थे, तो वहीं मलाइका अरोड़ा रेड कलर की साड़ी में कहर ढाती नजर आ रही हैं।

बताते चलें कि, इस साल की शुरूआत से ही दोनों को प्यार परवान चढ़ कर बोल रहा है, दोनों खुलेआम अपनी मोहब्बत का इजहार कर रहे हैं। यह हम नहीं बल्कि हाल ही में सोशल मीडिया पर आई एक तस्वीर में खुलासा हुआ है। इस फोटो मलाइका अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को किस करती नजर आई थी। दोनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। यहां तक की दोनों के फैंस ने यह तक पूछा था कि कब ‘शादी’ कर रहे हैं।

मीडिया में आ रही खबरों की माने तो इनकी शादी को लेकर कहा जा रहा है कि इस साल के अंत तक दोनों हमेशा के लिए एक साथ हो सकते हैं, हालांकि इसपर अभी तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है। वहीं, अरमान जैन की शादी में अर्जुन और मलाइका का ये अवतार फैन्स को काफी पसंद आ रहा है और साथ ही उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

वर्क फ्रंट की बात करे तो अंतिम बार अभिनेता आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी फिल्म पानीपत में नजर आए थे, हालांकि यह परदे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं, मलाइका की बात करे तो वह साल 2018 के बाद से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आईं हैं। हालांकि इस दौरान अभिनेत्री कई टीवी शोज में नजर आती रहती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...