1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा के इस पूर्व विधायक पर चला योगी का डंडा, 17 करोड़ का लगा झटका…

सपा के इस पूर्व विधायक पर चला योगी का डंडा, 17 करोड़ का लगा झटका…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सपा के इस पूर्व विधायक पर चला योगी का डंडा, 17 करोड़ का लगा झटका…

रिपोर्ट:- मोहम्मद आबिद

गोंडा: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद से ही भूमाफियाओं और दबंगों पर शिकंजा कसता जा रहा है और लगातार अपराधियों की काली कमाई पर प्रशासन पीला पंजा चला रहा है तो वहीं अबसे पहले अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी पर शिकंजा कसा जा चुका है और भू माफियाओं पर लगाम लगाई गई है।

सपा के पूर्व विधायक आरिफ हाशमी पर गोड़ा की खोडारे थाना क्षेत्र की पुलिस ने कार्रवाई की है और गोंडा में 17 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है जहां सत्ता में रहते हुए अवैध संपत्ति जुटाने के मामले में गैंगस्टर एक्ट में फंसे हुए हैं और कार्रवाई झेल रहे विधायक आरिफ अनवर हाशमी पर करीब 17 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति प्रशासन ने कुर्क कर दिया है।

बतादें की गोंडा जिला प्रशासन ने जो अवैध संपत्ति को लेकर कार्रवाई की है उसमें खोडारे थाना क्षेत्र में डिग्री कॉलेज के साथ और दूसरी संपत्तियां भी शामिल हैं। जहां पूरे मामले में प्रशासन का कहना है की प्रशासन की यह कार्रवाई सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी की गैर कानूनी संपत्तियों को लेकर किया गया है।

आरिफ अनवर हाश्मी पर धारा 14(1) यानी गैंगस्टर एक्ट के तहत केस चल रहा था और कोर्ट के आदेश के बाद गैंगस्टर के आरोपी अनवर हाश्मी पर कार्रवाई की गई है।बतादें की मनकापुर के उप जिलाधिकारी व उप पुलिस अधीक्षक मनकापुर राम भवन यादव की मौजूदगी में थाना खोडारे पुलिस ने संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...