अयोध्या के विवादित ढांचा विध्वंस मामले में लखनऊ में सीबीआई की विशेल अदालत में गुरुवार को कई आरोपियों की पेशी होनी है .
सीबीआई कोर्ट में आरोपियों से सीआरपीसी को धारा 313 के अंतर्गत सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें सीबीआई के द्वारा पेश किए गए गवाहों की गवाही के बाद उनसे जुड़े साक्ष्य पर पर सवाल पूछे जाएंगे, सीबीआई ने तमाम बड़े नेताओं को आरोपी बनाया है।
पूर्व सांसद विनय कटियार, राम विलास वेदांती, महंत धर्मदास, संतोष दुबे, पवन पांडेय, विजय बहादुर, गांधी यादव की कोर्ट में गुरुवार को पेशी, सीबीआई कोर्ट सवाल जवाब करेगी .
इस केस में कुल 32 आरोपी बचे हैं जिनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, चंपत रॉय, साध्वी ऋतम्भरा, साध्वी उमा भारती .
ब्रजभूषण शरण सिंह, जयभान सिंह पवैया, जय भगवान गोयल, राम चन्द्र गोयल, राम चन्द्र खत्री, आरएन श्रीवास्तव सहित अन्य शामिल हैं। इन लोगों की पेशी अभी नहीं होगी .