1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वृक्षारोपण अभियान के तहत लखनऊ में लगाए जाएंगे 27 लाख से अधिक वृक्ष

वृक्षारोपण अभियान के तहत लखनऊ में लगाए जाएंगे 27 लाख से अधिक वृक्ष

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वृक्षारोपण अभियान के तहत लखनऊ में लगाए जाएंगे 27 लाख से अधिक वृक्ष

जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश की अध्यक्षता में आज जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक डाॅ0पी0जे0 अब्दुल कलाम सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिला वन अधिकारी श्री रवि कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रवासी प्रदेश वासियों को अधिकारिक रोजगार दिए जाने के उद्देश्य से इस बार वृक्षारोपण कार्यों में विशेष तौर पर इनका रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में समस्त विभागों द्वारा वृक्षारोपण के निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित की जानी है।

इसके लिए सभी विभाग ग्राम सभावार अपनी कार्ययोजना 08 जून, 2020 तक बना लें और आगामी 15 जून, 2020 तक वृक्षारोपण हेतु गड्ढों का खुदान भी करा लें।

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्ष 2020-21 में वृक्षारोपण के लिए विभागवार आवंटित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के साथ ही यथा सम्भव इससे आगे जाकर अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण किया जाना है।

उन्होंने बताया कि इस बार जनपद लखनऊ के लिए 26,13,041 वृक्षारोपण कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

श्री प्रकाश ने कहा कि सफल वृक्षारोपण हेतु यह आवश्यक है कि जनपद स्तर पर प्रत्येक विभाग अपनी वृक्षारोपण कार्ययोजना को धरातल पर उतारे और स्थानीय स्तर पर भी अभियान का सही ढंग से क्रियान्वयन कराना सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान में विशेष कर माई ट्री लखनऊ मोबाइल एप्लीकेशन का प्रयोग किया जाएगा, जिससे वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के विषय में जागरूकता लायी जाएगी।

इस ऐप में सभी नागरिक तथा सभी विभागों द्वारा किए गये वृक्षारोपण के समय जियो टैगिंग शत प्रतिशत की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...