बॉलीवुड ऐक्ट्रेस अक्सर अपने संघर्ष को लेकर फैंस और मीडिया से मुखातिब होते रहे हैं लेकिन ऐसा बहुत ही कम होता है जब एक्टर्स सोशल मीडिया पर सेल्फ लव प्रैक्टिस करते हुए नजर आते हैं। अनुष्का शर्मा इस वजह से ही चर्चा में हैं उन्होंने हाल ही में एक फोटोशूट कराया है, खास बात ये है कि हजारों फैंस की तरह ही अनुष्का भी अपनी तस्वीर पर अपने आपको कॉम्प्लिमेंट दे रही हैं।
अनुष्का अपने ग्लैमरस क्लोज अप शॉट से काफी प्रभावित हुईं और कहा, वाह क्या फोटो है उनका यह फोटशूट खूब वायरल हो रहा है इन तस्वीरों में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत दिख रही हैं। अनुष्का ने इस दौरान ब्राउन कलर का गाउन पहना हुआ था सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस का यह लुक खूब सुर्खियां बटोर रहा है। फैन्स के साथ-साथ सोनम कपूर अदिति राव हैदरी, जरीन खान और मौनी रॉय जैसी स्टार्स रिएक्शन दे रहे हैं एक्टर्स की तस्वीरों को 4 लाख 65 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है वैसे भी उनकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर छाए रहते हैं।
बता दें कि अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं उन्होंने कुछ समय पहले क्रिसमस और न्यू ईयर स्विजरलैंड की वादियों में बिताया था। इसके अलावा वे अपने फोटोशूट्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं विराट-अनुष्का के अलावा सैफ-करीना और वरुण-नताशा भी स्विटजरलैंड पहुंचे थे और सोशल मीडिया पर सभी स्टार्स की तस्वीरें काफी वायरल हो रही थी।
फिल्मों की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थीं इस फिल्म में उनके अलावा एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका अदा करती दिखाई दी थीं। बता दें कि आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी इसके बाद अब अनुष्का रणवीर सिंह की 83 और शाहिद कपूर की जर्सी के बाद अब अनुष्का शर्मा भी क्रिकेट बेस्ड फिल्म में नजर आएंगी। अनुष्का शर्मा टीम इंडिया की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की बायोपिक में काम करने जा रही हैं।