1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को एक और कामयाबी, राज कुंद्रा के बाद एक और ‘साथी’ गिरफ्तार, हो सकता है इतने सालों का जेल

पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को एक और कामयाबी, राज कुंद्रा के बाद एक और ‘साथी’ गिरफ्तार, हो सकता है इतने सालों का जेल

By: Amit ranjan 
Updated:
पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को एक और कामयाबी, राज कुंद्रा के बाद एक और ‘साथी’ गिरफ्तार, हो सकता है इतने सालों का जेल

नई दिल्ली : पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को 10 घंटे बाद ही एक और बड़ी कामयाबी मिली है और इन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और पति राज कुंद्रा के बाद इनके और साथी को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि राज पर अश्लील फिल्में बनाने और उनको पेड ऐप और वेबसाइट पर प्रसारित करने का आरोप है। इसे लेकर मुंबई क्राइम पुलिस ने सोमवार देर रात उन्हें अपने हिरासत में ले रखा है।

11 लोगों की गिरफ्तारी

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पॉर्न फिल्में बनाने के आरोप में नेरुल इलाके से रायन जॉन थार्प नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रायन के खिलाफ मालवानी थाने में मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि रायन का कथित तौर पर राज कुंद्रा से संबंध है और वह भी पॉर्न फिल्में बनाने के धंधे में शामिल था। बता दें कि इस केस में अब तक राज सहित 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

राज कुंद्रा और उनके भाई ने बनाई कंपनी

क्राइम ब्रांच ने बताया है कि फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने मुंबई में अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का मामला दर्ज किया था। क्राइम ब्रांच ने आगे बताया कि इस मामले में सोमवार को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह इसके मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं। राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई है। जिसपर पोर्न फिल्में दिखाई जाती हैं। फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए जाते थे और वी ट्रांसफर के जरिए उन्हें विदेश भेजा जाता था।

आपको बता दें कि मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम राज कुंद्रा को मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस का कहना है कि उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने वीडियो अपलोड करने वाले उमेश कामथ को भी गिरफ्तार किया है।

पूछताछ के दौरान कुंद्रा गिरफ्तार

पुलिस ने पिछले सप्ताह दो एफआईआर दर्ज की और नौ लोगों को कथित तौर पर ऐक्टर्स को अश्लील फिल्म के लिए न्यूड सीन सूट करने के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया। बताते चलें कि क्राइम ब्रांच ने सोमवार को पहले राज कुंद्रा को पूछताछ के लिए बुलाया था और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। ये कोई पहला मौका नहीं जब राज कुंद्रा विवादों में है, वह पहले भी कई विवादों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं।

जुर्म साबित होने पर इतने सालों का जेल

जुर्म की गंभीरता के लिहाज से पहली गलती पर पांच साल तक की जेल या 10 लाख रुपये तक जुर्माना हो सकता है लेकिन दूसरी बार गलती करने पर जेल की सजा 7 साल तक बढ़ सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...