मैनपुरी जिले में वायरस ने फिर दस्तक दे दी है। गुरुवार को एक और युवक की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भोगांव स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
बतादें कि, शहर से सटे गांव नगला गुरुबख्श निवासी युवक दिल्ली में सब्जी बेचने का कार्य करता था। दो मई को वो दिल्ली से गांव आ गया। दिल्ली से लौटते समय वो कुरावली के पास घायल हो गया, जिससे उसके शरीर में चोट लग गई।
चार मई को युवक अपनी ट्राईसाइकिल से भोगांव पहुंचा और कोरोना की जांच के लिए अपना सैंपल दिया। गुरुवार को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
आपको बताते चलें कि, संक्रमित युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भोगांव स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। युवक की मां, भाई और बहन को भोगांव के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। इनके सैंपल जांच को भेजे गए हैं।