1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मस्जिद में लाउडस्पीकर से अजान को लेकर BHU छात्र का ट्वीट, पुलिस ने दिया कार्रवाई का निर्देश

मस्जिद में लाउडस्पीकर से अजान को लेकर BHU छात्र का ट्वीट, पुलिस ने दिया कार्रवाई का निर्देश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मस्जिद में लाउडस्पीकर से अजान को लेकर BHU छात्र का ट्वीट, पुलिस ने दिया कार्रवाई का निर्देश

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
वाराणसी: बीते दिन इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी की कुलपति द्वारा मस्जिद में लाउडस्पीकर की अज़ान की आवाज़ को लेकर अप्पत्ति जताने वाले एक मामला सामने आया था। जिसके बाद डीएम ने इस मामले की कार्रवाई भी की थी। ठीक उसी तरह एक और मामला सामने आया है। ये मामला पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का है।

दरअसल, ये मामला वाराणसी के भदैनी इलाके का है। बीएचयू के छात्र करुणेश पांडेय ने गुरुवार की सुबह वाराणसी पुलिस को एक ट्वीट करते हुए कहा, ‘मैं करुणेश पांडे वाराणसी के भदैनी में कमरा लेकर रहता हूं। हमारे बगल में मस्जिद है, जहां से प्रत्येक सुबह, दोपहर, शाम, रात लाउडस्पीकर पर जोर-जोर से चिल्लाने से मानसिक अवरोध उत्पन्न होता है। महोदय से निवेदन है कि यथोचित उपाय करें।’

सबसे ख़ास बात ये है कि करुणेश के इस ट्वीट पर वाराणसी पुलिस ने रिप्लाई भी किया है। और मामले की करवाई करे का आश्वासन भी दिया है। बीएचयू के छात्र का ट्वीट का रिप्लाई करते हुए वाराणसी पुलिस ने लिखा, ‘उक्त प्रकरण के संबंध में भेलूपुर प्रभारी निरीक्षक को कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए हैं।’

करुणेश से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वो पिछले 1 साल से यही रह रहा हैं। यहां सुबह से लेकर शाम तेज आवाज से मानसिक हालत को असर पहुंचा है। साथ ही पढ़ाई में विघ्न भी आता है। यही कारण है कि उसने वाराणसी पुलिस से यह गुहार लगाई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...