रिपोर्ट : मोहम्मद आबिद
गाजियाबाद : गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पांय बलिहारी गुरु आपने, गोविंद दियो बताय, जी हां यह दोहा कबीर दास जी ने लिखा था और गुरू की महिमा का वर्णन किया था जिसमें उन्होंने गुरू को माता पिता से भी बढ़कर दर्जा दिया था लेकिन आज के समय में छात्रों के लिए गुरू कोई माइने नहीं रखता है बतादें की एक ऐसा ही मामला गाजियाबाद से सामने आया है जहां एक छात्र और टीचर के बीच का विवाद है।

बतादें की उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक निजी स्कूल में कक्षा 12 के एक छात्र ने अपनी ही टीचर पर हथियार से फायर कर दिया जिसमें टीचर बच गया और छात्र ने अपने ही टीचर को जान से मारने का प्रयास किया था। बताया जा रहा है की टीचर का कसूर केवल इतना था कि उन्होंने क्लास में दूसरे छात्र के साथ दुर्व्यवहार करने और तंग करने के लिए आरोपी को फटकार लगाई थी।
वहीं घटना के बाद अब पुलिस ने पूरे मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी और उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। और आगे की कार्रवाई में जुट गई और पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि टीचर सचिन त्यागी मुरादनगर में कृष्णा विद्या निकेतन की मेन गेट के बाहर निकले, तभी आरोपी और उसके सहयोगियों ने टीचर पर तमंचे से फायर कर दिया।
वहीं टीचर पर फायरिंग की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है और फुटेज में आरोपी साफ तौर पर देखे जा सकते हैं और टीचर की जान बाल बाल बच गई है। एसपी ग्रामीण आई. राजा ने बताया, ‘टीचर ने पुलिस को पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि स्कूल के क्लास में पढ़ाई के दौरान दूसरे बच्चों को तंग करने को लेकर उन्होंने आरोपी को डांटा था। इससे नाराज होकर इस घटना को अंजाम दिया गया है।’