एक फर्जीवाड़े ने अफसरों के पैरों तले जमीन खिसका दी है। मामला कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से जुड़ा है।
आरोप है कि अनामिका शुक्ला जो सांइस टीचर हैं, उसने एक साथ 25 स्कूलों में कथित तौर पर नौकरी की..यही नहीं उसने यहां से 13 महीने की करीब 1 करोड़ की तनख्वाह भी ली. मामले में आरोपी टीचर के खिलाफ जांच शुरू हो गई है।
अनामिका शुक्ला के फर्जीवाड़ा में सरकार की जांच जारी है। शिक्षा विभाग के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में साइंस की टीचर अनामिका शुक्ला के एक साथ 25 जिलों में कार्य करने तथा सैलरी लेने के मामले में सरकार की जांच जारी है।
अगर आरोप सही होंगे तो टीचर के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा, प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभागने अनामिका शुक्ला के 25 जिलों के स्कूलों में काम करके एक करोड़ रुपये सैलरी लेने के मामले में अभी कोई दिशा तय नहीं की है।
सैलरी के रूप में बड़ी धनराशि लेने के मामले में शिक्षिका का नाम सामने आया है। वह अभी फरार है। उन्होंने कहा कि मीडिया में बताया जा रहा है कि एक करोड़ रुपया उसने वेतन के रूप में लिया है, यह जरा भी सच नहीं है।
ऐसी किसी भी बात की पुष्टि नहीं की गई है। एक जांच जारी है और अगर आरोप सही हैं, तो एक प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
उसके बैंक खाते में वेतन का हस्तांतरण भी नहीं किया गया है। मंडल अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। यदि कोई इसमें दोषी मिलेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अगर उस शिक्षिका के नाम पर कहीं कोई दूसरी टीचर भी काम करती मिली तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन होगा।