1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. अमित शाह ने कमिश्नर को दिया जांच का आदेश, कहा- बर्दाश्त नहीं करेंगे जामिया की घटना

अमित शाह ने कमिश्नर को दिया जांच का आदेश, कहा- बर्दाश्त नहीं करेंगे जामिया की घटना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अमित शाह ने कमिश्नर को दिया जांच का आदेश, कहा- बर्दाश्त नहीं करेंगे जामिया की घटना

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि, आज दिल्ली में जो गोली चलाने की घटना हुई है उसपर मैंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की है और उन्हें कठोर से कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। केंद्र सरकार इस तरह की किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं करेगी, इसपर गंभीरता से कार्यवाही की जाएगी और दोषी को बख्शा नहीं जायेगा।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, दिल्ली के शाहीन बाग में CAA का विरोध अपने चरम पर है। गुरूवार को जामिया यूनिवर्सिटी इलाके में विरोध प्रदर्शन के दौरान एक शख्स ने गोली चला दी। गोली चलाने वाले व्यक्ति ने कहा कि, मैं तुम्हें आजादी दिलाता हूं। शख्स ने हवा में पिस्टल लहराते हुए कहा कि, दिल्ली पुलिस जिंदाबाद, जामिया मिलिया मुर्दाबाद।

घायल छात्र को कराया गया अस्पताल में भर्ती

इस शख्स की गोली से मार्च में शामिल जामिया का एक छात्र घायल हो गया, जिसे पहले तो होली फैमिली हॉस्पिलट में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में उसे एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दरअसल गुरूवार को जामिया से राजघाट तक सीएए के खिलाफ विरोध मार्च निकाला जा रहा था।

गोली चलाने वाला शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हलांकि दिल्ली पुलिस ने गोली चलाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। शख्स के पास के पिस्टल बरामद कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं और युवक से पूछताछ की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...