बॉलिवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ को लेकर इस वक्त फिल्म इंडस्ट्री में काफी हलचल चल रहा है। खबरों की माने तो इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है। दरअसल, रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘गजनी’ को लेकर एक ट्वीट किया है, जिसके बाद इसके सीक्वल को लेकर चारो तरफ चर्चा हो रही है।
साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘गजनी’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई किया था। फिल्म में आमिर खान के साथ जिया खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में आमिर ने ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया था जो कुछ समय के बाद बातें भूल जाता था। वहीं, इस फिल्म ने बॉलिबुड में 100 करोड़ क्लब का ट्रेंड शुरू किया था जिसके बाद ये आंकड़ा बढ़ता गया।
वहीं, आमिर खान के फिल्मों की बात करे तो, इस वक्त वो अपनी आने वाली अगली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग में बीजी हैं। इस साल के अंत रिलीज होने वाली इस फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर खान भी मूख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म हॉलीवुड ‘फॉरेस्ट गंप’ की हिंदी वर्जन जिसे अद्वैत चन्दन डायरेक्ट कर रहे हैं।