1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने किया मेरठ का दौरा, कहा-लापरवाही बरतनें वाले अधिकारी को बख्शा नहीं जायेगा

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने किया मेरठ का दौरा, कहा-लापरवाही बरतनें वाले अधिकारी को बख्शा नहीं जायेगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने किया मेरठ का दौरा, कहा-लापरवाही बरतनें वाले अधिकारी को बख्शा नहीं जायेगा

रिपोर्ट: राशिद खान/ सत्यम दुबे

मेरठ: कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। महामारी के दूसरे लहर ने कई हंसते-खेलते परिवारों को तबाह कर रहा है। मौजूदा वक्त में कोरोना महामारी ने यूपी को चपेट में ले लिया है। सोमवार को सूबे में सबसे ज्यादा मामले मेरठ जिले से सामने आया। जिसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

[videopress sKk2682a]

 

आपको बता दें कि बुधवार को प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा मेरठ के दौरे पर पहुंच गये। इस दौरान शर्मा ने सबसे पहले मेरठ कलेक्ट्रेट में बनाए गए कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इसके बाद सर्किट हाउस में भाजपा के जनप्रतिनिधियों सहित जिलाधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। जनप्रतिनिधि लगातार हॉस्पिटलों के डॉक्टरों द्वारा अपनी सुनवाई न करने का आरोप लगा रहे हैं। जिसके बाद उर्जा मंत्री ने दौरा किया है।

बाठक में शर्मा ने इसी के साथ किसी भी मरीज को कोई परेशानी ना होने के निर्देश दिए गए। इस बैठक में जिलाधिकारी K बालाजी और मेडिकल के प्रिंसिपल डॉ ज्ञानेंद्र कुमार व कोविड वार्ड के प्रभारी डॉ धीरज बालियान सहित CMO डॉ अखिलेश मोहन मौजूद रहे। जबकि, भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, एमएलसी डॉक्टर सरोजनी अग्रवाल, एमएलसी अश्वनी त्यागी, दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर ,किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी आदि मौजूद रहे।

उन्होने किसी मरीज की मौत में स्वास्थ्य विभाग के किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने दावा किया कि यूपी सरकार कोरोना के हर मरीज को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की कोशिश कर रही है। प्राइवेट हॉस्पिटलों की मनमानी रोकने के लिए प्रभारी मंत्री ने डीएम को जिले के सभी कोविड हॉस्पिटलों का ऑडिट कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही हर हॉस्पिटल में बेड और ऑक्सीजन की उपलब्धता के विषय में जांच कराने और मरीजों से लिए जाने वाले भुगतान के विषय में भी जांच कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभारी मंत्री ने बताया कि होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए तहसील स्तर पर ऑक्सीजन बेड हॉस्पिटल बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में टेस्टिंग बढ़ाए जाने और टेस्टिंग का रिजल्ट जल्द से जल्द दिए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...