1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. हुआवेई सहित 20 कंपनियों को झटका देने की तैयारी में अमेरिका

हुआवेई सहित 20 कंपनियों को झटका देने की तैयारी में अमेरिका

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हुआवेई सहित 20 कंपनियों को झटका देने की तैयारी में अमेरिका

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने ऐसी 20 कंपनियों की लिस्ट तैयार की है जिन पर चीन का नियंत्रण है। कविजन शामिल है।

माना जा रहा है कि इस लिस्ट में शामिल कंपनियों पर अमेरिकी सरकार प्रतिबंध लगा सकती है। अमेरिका ने हुआवेई और हिकविजन को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक बताते हुए पिछले साल ही ब्लैक लिस्ट कर दिया था।

 डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस (DOD) ने अमेरिका में कारोबार कर रही 20 ऐसी कंपनियों की लिस्ट तैयार की है, जिनको चीनी सेना का समर्थन प्राप्त है।

DOD के इस लिस्ट में चाइना मोबाइल कॉम्युनिकेशंस ग्रुप और चाइना टेलीकॉम कॉर्प, विमान निर्माता कंपनी एविएशन इंडस्ट्री कॉर्प ऑप चाइना शामिल है।

इसमें चाइना रेलवे कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (CRRC), चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड इंडस्ट्री कॉर्प भी शामिल है। CRRC पैंसेंजर ट्रेन बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...