मुंबई में 2008 में हुए आतंकवादी हमलों में आरोपी पाए गए पाकिस्तानी मूल के कनाडाई कारोबारी तहव्वुर राणा को भारत के अनुरोध पर राणा को लॉस एंजिलिस में पुन: गिरफ्तार किया गया है।
आपको बता दे, कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद हाल में जेल से रिहा किया गया था। भारत ने उसे प्रत्यर्पित करने का अनुरोध किया था, जिसके बाद उसे फिर से गिरफ्तार किया गया।
राणा आतंकवादी संगठनों की मदद करने के मामले में 14 साल की जेल की सजा काट रहा था, लेकिन उसे पिछले हफ्ते खराब सेहत के कारण वो रिहा हो गया था।
ज्ञात हो, राणा के खिलाफ भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी की विशेष अदालत ने 28 अगस्त, 2018 को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था और उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।