गलवान घाटी में किये गए चीन के विश्वासघात के कारण दुनिया का भरोसा चीन पर से डगमगाता जा रहा है। चीन के खिलाफ अमेरिका खुल कर भारत के पक्ष में आ गया है और चीन पर तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया है।
आपको बता दे, अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी को “दुष्ट यानी धूर्त” करार दिया है।
उन्होनें बयान दिया कि चीन दक्षिण चीन सागर का सैन्यीकरण कर रहा है और गैरकानूनी तरह से और क्षेत्र पर अपना दावा कर रहा है।
चीन पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज चीन हांगकांग में बर्बरता कर रहा है। उइगुर मुसलमानों पर जुल्म ढा रहा है। इसने हाल ही में पड़ोसी देश भारत की सीमा पर खूनी संघर्ष को अंजाम दिया है।